Beti Ke Janam Par Sarkari Yojana: बेटी के जन्म पर मिलेंगे ₹50000, सरकार उठाएगी पढाई का खर्चा, भरना होगा यह फॉर्म

Beti Ke Janam Par Sarkari Yojana के बारे में आज आपको जानकारी देने जा रहे है। इन योजना का मुख्य उद्देश्य देश की और राज्य की बेटियों को लाभ पहुंचाना है। उनके प्रति समाज में पॉजिटिव सोच को विकसित करना है जिससे बेटियों का स्थान समाज में ऊंचा हो सके। इसी को ध्यान में रखकर CM Rajshree Yojana की शुरुआत की गई।

आज मैं आपको इस आर्टिकल में मुख्यमंत्री राजश्री योजना (CM Rajshree Yojana) के लाभ, उद्देश्य, पात्रता आदि की जानकारी देने वाला हूं। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

CM Rajshree Yojana 2023 क्या है?

राजस्थान सरकार ने साल 2017 में CM Rajshree Yojana की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच बनाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है। इस योजना का लाभ 1 जून 2016 के बाद जन्म लेने वाली सभी बालिकाओं को मिल रहा है। इसके अंतर्गत बालिकाओं को ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि उन्हें 6 किस्तों में मिलती है।

इस राशि के माध्यम से बालिका का संपूर्ण विकास किया जाता है। अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ाई के दौरान प्रवेश लेने पर उन्हें यह सहायता राशि धीरे-धीरे दी जाती है ताकि बालिकाओं की पढ़ाई में होने वाले खर्च का बोझ माता-पिता पर ना पड़े।

लाडली बहना योजना के तहत इस दिन खाते में 1500 रुपए होंगे ट्रांसफर

Beti Ke Janam Par Sarkari Yojana का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच बनाना और बालिकाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। इसके अलावा बालिकाओं के जन्म से लेकर, लालन पालन शिक्षा आदि पर होने वाले खर्च की वजह से भेदभाव को रोकना, उन्हें बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा देना आदि इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

इस प्रकार की योजना की वजह से कन्या भ्रूण हत्या जैसे क्राइम में कमी आती है। शिशु मृत्यु दर में कमी आती है और भारत के अंदर लिंगानुपात सुधारने में मदद मिलती है। बालिकाओं के बीच में छूट रही पढ़ाई इस योजना की वजह से बंद हो सकती है। समाज में बालिकाओं को लड़कों की तरह ही समानता का अधिकार मिलेगा।

CM Rajshree Yojana 2023 में कितनी आर्थिक सहायता और कैसे मिलती है

  • इस योजना के अंतर्गत प्राइवेट या फिर सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिकाओं को ₹2500 दिए जाते हैं।
  • 1 साल पूर्ण होने पर बालिका को 2500 रुपए दिए जाते हैं।
  • पहली बार स्कूल में एडमिशन लेने पर ₹4000 की सहायता मिलती है।
  • कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर ₹5000 की सहायता मिलती है।
  • कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर ₹11000 की आर्थिक सहायता मिलती है।
  • कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर और पास करने पर ₹25000 की आर्थिक सहायता मिलती है।

CM Rajshree Yojana 2023 के लाभ

  • इस योजना की वजह से बेटियों का स्थान समाज में ऊंचा उठ रहा है।
  • बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है।
  • बेटियों को इस योजना के अंतर्गत ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
  • ₹50000 की है राशि 6 किस्तों में मिलती है।
  • बालिकाओं के समग्र विकास में यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है।
  • इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को समझ में समानता का अधिकार मिलता है।

लाडली बहना आवास योजना MP 2023: अब महिलाओं को फ्री में मिलेगा घर

CM Rajshree Yojana 2023 की पात्रता

  • 1 जून 2016 के बाद जन्में सभी बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • आवेदक माता-पिता के पास जनाधार कार्ड होना चाहिए।
  • प्रथम किस्त का लाभ संस्थागत प्रसव के आधार पर दिया जाता है।
  • राजस्थान के मूल निवासी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
  • दूसरी किस्त का लाभ आपको तभी मिलता है जब मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ममता कार्ड के अनुसार सभी टीके लड़की को लगे हैं।

CM Rajshree Yojana 2023 के आवश्यक दस्तावेज

  • माता पिता का आधार कार्ड
  • माता पिता का भामाशाह कार्ड
  • बालिका का आधार कार्ड
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्ड
  • ममता कार्ड
  • विद्यालय में प्रवेश का प्रमाण पत्र
  • दो संतानों संबंधित स्व घोषणा पत्र
  • 12वीं कक्षा की अंक तालिका
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ आदि

CM Rajshree Yojana 2023 Apply Online

  • इस योजना के अंतर्गत अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो अपने नजदीकी ईमित्र अथवा अटल सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  • आपको अपनी सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी ईमित्र पर पहुंचना है।
  • वहां पर जाकर आपको बताना है कि आप CM Rajshree Yojana में आवेदन करना चाहते हैं।
  • उसके बाद ईमित्र संचालक आपका आवेदन फार्म भरता है और सभी दस्तावेजों को स्कैन करके ऑनलाइन अपलोड करता है।
  • उसके बाद आपको अंत में एक रेफरेंस नंबर अथवा प्रिंट आउट निकाल कर दिया जाता है जिसका उपयोग करके आप स्थिति को ट्रैक भी कर सकते हैं।

FAQs:

मुख्यमंत्री राजश्री योजना क्या है?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना राजस्थान राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना के तहत, बेटी के जन्म पर 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

क्या मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ एक बार ही दिया जाता है?

हां, मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ एक बार ही दिया जाता है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए पात्रता क्या है?

बच्ची का जन्म 1 जून 2016 या उसके बाद होना चाहिए। बच्ची के माता-पिता राजस्थान के निवासी होने चाहिए। बच्ची के माता-पिता की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन करने के लिए, आपको राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आर्थिक स्थिति और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ कब मिलेगा?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ आवेदन पत्र की प्राप्ति के 60 दिनों के भीतर दिया जाता है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का पैसा कैसे मिलेगा?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में अधिक जानकारी कहाँ से प्राप्त करें?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या योजना से संबंधित विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

क्या मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क है?

नहीं, मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिए आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Leave a Comment