अपना या बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें [2024]

अपना जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें: जैसा की आपको पता है जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है जिसकी आवश्यकता जन्म के क्षण से लेकर जीवन भर होती है। यह पहला डॉक्यूमेंट है जो इस धरती पर हर जन्म लेने वाले को सबसे पहले मिलता है, और यह उनके अन्य सभी सरकारी और गैरसरकारी डॉक्यूमेंट को बनवाने के लिए वेरिफिकेशन के रूप में कार्य करता है।

आधार कार्ड से लेकर राशन कार्ड तक, विभिन्न सरकारी और निजी कामों के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। यहां तक कि जब आप पहली बार बच्चे का स्कूल में नामांकन कराएँगे तब भी आपसे जन्म प्रमाण पत्र की मांग की जायेगी।

यदि आपने भी लाख कोशिशें करलीं लेकिन अपने बच्चों का या फिर परिवार के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे है तो आपके इस कष्ट का निवारण इस आर्टिकल में कर दिया जायेगा। जिससे आप केवल 5 मिनट में अपने जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर पायेंगे क्योंकि हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताएँगे कि Janam Praman Patra Download Kaise Kare?

आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मोबाइल या ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में “बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें” इसकी सारी जानकारी दी जाएगी। अब ढूढ़ते हुए इस पोस्ट तक आये हो तो एक बात और बता दें कभी-कभी ऐसा होता है कि आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देते हैं लेकिन काफी समय बाद भी वह आपके घर तक नहीं पहुंचता है और आपको इंतजार करना पड़ता है। लेकिन अब, ऐसा नहीं होगा क्योंकि आपको कहीं भी जाने की आवश्यकता के बिना, अपने घर बैठे ही ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र जरूरी क्यों है | Why birth certificate is Required ?

आपको पता होना चाहिए की सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं बच्चों और वयस्कों और बूढ़ों के लिए गावों में चलाई जाती हैं जिनका लाभ प्राप्त करने के लिए आपके बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र होना बहुत ही आवश्यक है। इसके अलावा भी बहुत सारी जरुरत हैं जैसे की :

  • जन्म प्रमाण पत्र बच्चे को इस देश और उस राज्य के नागरिक का दर्जा देता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता स्कूल में पहली दफा एडमिशन कराते वक्त पड़ती है।
  • बच्चे का आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने की प्रक्रिया में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की मदद से आप अपना पासपोर्ट बनवा सकते हैं।
  • माता पिता की संपत्ति में अधिकार और इसके अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है।
  • देश के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं लांच होती है जिसमें सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती ही पड़ती है।

मोबाइल से ग्राम पंचायत आवास लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे जोड़ें

अपना जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें | Step By Step Online Process of Birth Certificate Download ?

Birth Certificate Download करने के दो अलग – अलग तरीके हम यहाँ बताएँगे ताकि आप सभी अपना और अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकें। जो लोग अपने बच्चों का या फिर अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करना चाहते है वे इन स्टेप्स को फॉलो करके जन्म प्रमाण पत्र को डाउनलोड कर सकते है तो चलिए शुरू करते हैं :

पहला तरीका – स्कैनर एप्प से अपना जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

नोट : इस कंडीशन में आपके पास पहले जन्म प्रमाण पत्र था लेकिन खो गया है या फट गया है और किसी काम नहीं है और अभी भी आपके पास इसका QR कोड है तभी यह तरीका नया जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के काम आएगा।

  • तो इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में गूगल एप खोलना है।
  • अगर आपका जन्म प्रमाण पत्र कहीं खो गया या फैट गया है और आपके पास इसका बार कोड हो, तो आपको इसे स्कैन करना होगा।
  • गूगल एप खोलने के बाद आपको होमपेज पर सर्च बार में एक कैमरा का आइकॉन दिखेगा।
  • अब अगर आपके पास वो QR कोड का फोटो फ़ोन में तो आप उसे इस कैमरा पर कलसिक करके यहाँ सेलेक्ट कर सकते हैं।
  • और अगर फ़ोन में में पहले स नहीं है तो आप यही से इसको “Search With Camera” पर क्लिक करके स्कैन कर सकते हैं।
  • जैसे ही आप इसे स्कैन करेंगे अआप्की स्क्रीन पर crsorgi.gov.in का एक सरकारी लिंक दिखाई देगा।
  • उस पर क्लिक करते ही आपका Birth Certificate Download आपके सामने ओपन हो जायेगा।
  • इसके नीचे Print के ऑप्शन पर क्लिक करके यह पीडीऍफ़ बनकर आपके फ़ोन में सेव हो जायेगा।

दूसरा तरीका – DigiLocker वेबसाइट से किसी का भी जन्म प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

  • जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में जाना होगा।
  • अब यहां पर ‘DigiLocker’ लिखकर सर्च करिये, और सर्च करने के बाद आपको डिजी लॉकर की वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने डिजी लॉकर का कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस खुलेगा। अब आपको यहां ‘साइन इन‘ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

अगर आपने Sign Up नहीं किया हुआ तो पहले आपको साइनअप करना होगा। SignUp के लिए वही नंबर उपयोग करें जिसे आपने Birth Certificate या आधार कार्ड से लिंक करवाया था।

  • तो अब लॉगिन करने के बाद आपके सामने इसका एक नया पेज खुलेगा जो इस तरह का होगा।
Janam Praman Patra Download Kaise Kare
  • अब यहां आपको ‘मेनू‘ (मोबाइल के लिए) या होम (कंप्यूटर के लिए) के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको “Search Documents” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस सर्च बॉक्स में आपको “Birth Certificate” लिखकर सर्च करना है। तो आपको Birth Certificate All States करके एक ऑप्शन मिल जायेगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके नाम पर जारी जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी के लिए आपके सामने इस तरह का पेग खुल जायेगा जहाँ पर आपके रजिस्ट्रेशन नंबर के अलावा सारे खाली क्षेत्र भरे होंगे।
Birth Certificate Download Digilocker
  • आप समझ ही गए होंगे आपको क्या करना है मतलब यहाँ पर आपको ‘जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन नंबर‘ को दर्ज करना होगा और ‘सबमिट‘ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपका जन्म प्रमाण पत्र आपके सामने दिख जायेगा। अब आप इसे कहीं पर भी उपयोग कर सकते हैं।

सारांश

इस आर्टिकल में, हमने आपको विस्तार से बताया कि Janam Praman Patra Download Kaise Kare? यहाँ हमने आपके लिए Birth Certificate Download करने के दो अलग – अलग तरीकों को कवर किया है ताकि आप किसी भी एक तरीके से अपना जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर पाएं।

अन्त में, हमें उम्मीद है कि, ह्मणारे द्वारा पब्लिश की हुई ये जानकारी आपके काम आई होगी अगर आपकी समस्या सुलझ गयी हो तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। और हमारा साथ देने के लिए, यह जानकारी नीचे दिए शेयर बटन दबाकर जरूर शेयर करें।

FAQs:

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनता है ?

अगर बच्चे का जन्म अस्पताल में होता है, तो आपको वहां से एक फॉर्म लेना होगा और उसका उपयोग करके संबंधित कार्यालय में जमा कर देना होगा। इस तरह से आप जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र खो गया है कैसे बनाएं?

इसके लिए उनके विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर नेम और पासवर्ड लेना होता है। जन्म के 21 दिन बाद आप उस जोन के दफ्तर या संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के ऑफिस में डिस्चार्ज स्लिप और अपना आई-कार्ड दिखाकर सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए वेबसाइट क्या है ?

जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सरकार की अधिकारी वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाएं। वहां जाकर आप अपना जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं।

Leave a Comment