Deepfake Meaning in Hindi: डीपफेक क्या होता है? कैसे पता करे डीपफेक विडियो असली है या नकली

Deepfake Meaning in Hindi: इन दिनों Deepfake वर्ड बहुत वायरल हो रहा है लेकिन आपको समझ नहीं आया होगा की आखिर ये क्या बला है? आज इस आर्टिकल में आपके सभी सवाल जैसे Deepfake Technology क्या होती है? डीपफेक टेक्नोलॉजी के विडियो और फोटो को कैसे पहचाने आदि का जवाब देने वाले है। साथ ही आपको इससे जुड़ी कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको देने वाले है। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल में एक भी लाइन छोड़े बिना इसे पढ़े ताकि आप इन AI द्वारा बनाई गयी वीडियो को पहचान सकें।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक Deepfake Video इंटरनेट पर काफी बवाल मचा रहा है। इस विडियो में रश्मिका लिफ्ट में प्रवेश कर रही है जिसमे इनका काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। विडियो की जाँच करने पर पता चला की यह विडियो रश्मिका मंदाना का नहीं बल्कि एक अन्य लड़की का है जिस पर रश्मिका का चेहरा ऐसे लगा दिया गया है की कोई भी इसे पहचान नहीं सकता। यह विडियो Deepfake Technology की मदद से तैयार किया गया विडियो है।

Deepfake क्या है?

Deepfake एक ऐसी AI टेक्नोलॉजी है जो Human Image Synthesis पर काम करती है। यह एक बहुत ही स्पेशल सॉफ्टवेर होता है जिसकी मदद से आप किसी भी व्यक्ति का चेहरा किसी अन्य व्यक्ति के चेहरे पर लगातार फोटो या विडियो तैयार कर सकते है जो देखने में बिल्कुल ओरिजिनल लगता है।

इतना ही नहीं आप यह चेहरा लगाकर उस विडियो में अपनी मनचाही एक्टिंग करवा सकते है, उससे जो चाहे बुलवा सकते है या डांस करवा सकते है, उसके अश्लील विडियो भी बना सकते है।

Daily Current Affairs for 07 Nov 2023

Deepfake Examples को आप ऐसे समझ सकते है कोई भी व्यक्ति जो Deepfake Software को चलाना जानता है वो किसी अश्लील विडियो में आपका चेहरा लगा दे तो विडियो देखकर आपको यही लगेगा की विडियो में आप ही है, आपके जानने वाले भी ऐसा विडियो देखकर धोखा खा सकता है। सामान्य आखों से देखकर आप यह बिलकुल नहीं समझ पाएंगे की विडियो असली है या नकली।

दूसरा उदाहरण आप ऐसे समझ सकते है की कोई विदेशी आदमी का चेहरा किसी भोजपुरी बोलते व्यक्ति के ऊपर लगा दिया जाए तो आप विडियो देखकर सोचेंगे की अंग्रेज कब से भोजपुरी बोलने लगे। यहाँ तक की विडियो में लीप सिंक भी बिलकुल असली लगती है।

यही काम Photo और Audio के साथ भी किया जा सकता है। इन सभी चीजो से बचने के लिए आपको अपने दिमाग को हमेशा सावधान मोड़ पर रखना होगा। ऊपर दिए गए उदाहरण से आप समझ सकते है की डीप फेक क्या होता है।

Deepfake Meaning in Hindi

Deepfake शब्द को आप ध्यान से देखेंगे तो Deep or Fake 2 शब्दों से मिलकर बना है। यहाँ पर Deep को आप Deep Learning से जोड़ते है जबकि Fake का मतलब नकली और झूठा है। इसका पूरा अर्थ होता है की ऐसा विडियो या फोटो जो वास्तव में सच नहीं है, झूठ है। ऐसे में आप Deepfake का हिंदी मीनिंग कृत्रिम मीडिया है।

Deepfake Technology के नुकसान

डीपफेक टेक्नोलॉजी को प्रॉब्लम का हल करने के लिए बनाया गया था लेकिन अब यह बहुत ही खतरनाक हो गई है। जैसा की हमने रश्मिका मन्दाना के विडियो में देखा। आप समझ सकते है की बड़े-बड़े लोगों के साथ ऐसा हो रहा है तो आम आदमी को इस प्रकार की विडियो से कितना नुकसान हो सकता है।

आजकल डीप फेक टेक्नोलॉजी का उपयोग लोगों को गुमराह करने, ब्लैकमेल करने, फ्रॉड और स्कैम करने, लोगों को डराने और गलत जानकारी को वायरल करने जैसे कार्य करने में किया जाने लगा है। इन्टरनेट और टेक्नोलॉजी की इस दुनिया में इस प्रकार की टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल बहुत ही खतरनाक है।

Deep Fake का फायदा

डीपफेक टेक्नोलॉजी का सबसे सही इस्तेमाल फ़िल्में बनाने में किया जाता है। जहाँ पर हमें ऐसे व्यक्ति का चेहरा फिल्म में दिखा सकते है जो इस दुनिया में नहीं है। आप उसके पुराने विडियो और फोटो की मदद से इस डीप फेक टेक्नोलॉजी का उपयोग करके उन्हें नई फिल्मों में दिखा सकते है। कई बॉलीवुड फिल्मों में इस टेक्नोलॉजी का उपयोग पहले ही किया जा चुका है।

Mukhyamantri Krishi Sanjivani Yojana

How to Identify Deepfake Video (एक Deepfake वीडियो को कैसे पहचानें)

Deep Fake Video की पहचान करना आसान नहीं होता है। आम लोग इस हाई क्वालिटी टेक्नोलॉजी से बने विडियो को नहीं पहचान सकते। इसका पता लगाने के लिए आपको किसी स्पेशलिस्ट से कांटेक्ट करके समस्या का समाधान करना होता है।

नार्मल सॉफ्टवेर से बने Deep Fake Video का पता तो कोई भी आसानी से लगा सकता है क्योकि उनकी क्वालिटी कमजोर होती है।

Deepfake Video को पहचानने का सबसे अच्छा तरीका यही है की आप उसे स्लो मोशन में एक एक फ्रेम देखे ताकि उसकी सच्चाई आपको पता लग सके। अगर आपको विडियो में किसी भी प्रकार की गड़बड़, ग्लिच या किसी दुसरे व्यक्ति की फोटो नजर आ रही है तो विडियो डीपफेक टेक्नोलॉजी से बना हुआ है।

सारांश

मैंने आज आपको इस आर्टिकल में DeepFAKE टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करते है की दी गई जानकारी से आप संतुष्ट होंगे। इसी प्रकार की एजुकेशनल और ट्रेंडिंग कंटेंट के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करे।

FAQs:

डीपफेक का इस्तेमाल किन-किन क्षेत्रों में किया जा सकता है?

मनोरंजन, राजनीति, मार्केटिंग, जासूसी अदि और आजकल डीपफेक का गलत इस्तेमाल किसी व्यक्ति की छवि को खराब करने या उसके खिलाफ झूठ फैलाने के लिए काफी किया जा रहा है।

डीपफेक विडियो को पहचानने के लिए कौन-कौन से तरीके हैं?

विडियो की क्वालिटी, विडियो resolution, विडियो में मौजूद गलतियां आदि जैसे डीपफेक विडियो में अक्सर छोटी-छोटी गलतियां होती हैं, जैसे कि आंखों की गति, चेहरे के भाव, या शरीर की मुद्रा में असंगति।

Leave a Comment