Meri Fasal Mera Byora Yojana Online Registration 2023 | मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल

हरियाणा सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से Meri Fasal Mera Byora की शुरुआत की थी। इस योजना का मुख्य कार्य Covid-19 महामारी के दौरान किसानों को कई प्रकार के लाभ प्रदान करना था। सरकार की यह योजना अभी तक चालू है और आप इसमें अभी भी आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा इसके लिए Meri Fasal Mera Byora Portal भी शुरू किया गया। इस पोर्टल के तहत किसान अपनी फसल को सरकारी गोदामों में आसानी से बेच सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना के बारे में Meri Fasal Mera Byora Eligibility, Meri Fasal Mera Byora Online Registration Process आदि के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। ऐसे में आपको आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पढ़ना है।

Meri Fasal Mera Byora Hariyana – Highlights

Name of SchemeMeri Fasal Mera Byora Yojana 2023
BeneficiariesHariyana Farmers
DepartmentAgriculture Department
Apply ModeOnline
Official WebsiteClick Here

Meri Fasal Mera Byora Kya Hai?

हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आप मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। अभी तक इस पोर्टल पर हरियाणा के कुल 50% से भी ज्यादा किसान रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। अगर आप एक हरियाणा के किसान हैं और आपने पंजीकरण नहीं करवाया है तो इस आर्टिकल को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें

Benefits of Meri Fasal Mera Byora Yojana

  • प्राकृतिक आपदाओं के दौरान किसानों को फसल का नुकसान होने पर इस योजना के माध्यम से क्षतिपूर्ति और मुआवजा दिया जाता है।
  • इस योजना के अंतर्गत शुरू हुए पोर्टल पर किसान का और उसकी फसल का पंजीकरण एक ही जगह हो जाता है।
  • किसानों के लिए सभी समस्याओं का निवारण और सुविधाओं की उपलब्धता एक ही जगह पर हो जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को खाद बीज लोन आदि पर सब्सिडी भी मिलती है।
  • इस योजना के माध्यम से खेती-बाड़ी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आपको समय पर उपलब्ध रहेगी।
  • कोई भी किसान अपने नजदीकी सिटी सेंटर पर जाकर फसलों का ब्यौरा ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।
  • पोर्टल पर किसान जितनी भी सूचनाएं अपलोड करता है वह किसान कल्याण विभाग के साथ शेयर की जाती है।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की फसल को खरीदना बेहद आसान हो गया है।
  • किसान के पास जो भी फसल है उसका विवरण वह ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।
  • फसल की कटाई कब हो रही है मंडी में क्या भाव चल रहे हैं इन सब की जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।

Eligibility Criteria and Required Documents

  • इस योजना का लाभ सिर्फ हरियाणा के स्थाई निवासियों को ही मिलेगा
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • अपने खेत का अभिलेख
  • खसरा खतौनी का नंबर
  • जमीन रकबा

Meri Fasal Mera Byora Registration – मेरी फसल मेरा ब्यौरा रजिस्ट्रेशन

अगर आप मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको नीचे हम स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बता रहे हैं जिसे आप को ध्यान पूर्वक फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको किसान अनुभाग का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको किसान पंजीकरण हरियाणा का विकल्प मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करना है। आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा उसे दर्ज करने के बाद आपको ओटीपी सत्यापित करें कि विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर इस योजना से संबंधित पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
  • इस पंजीकरण फॉर्म के अंदर आपसे चार चरणों में जानकारी मांगी जाएगी।
  • जैसे ही आप पहला चरण में जानकारी दर्ज कर दें उसके बाद आपको जारी रखें कि विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से चारों चरणों में आपसे जो भी जानकारी पूछी जा रही है वह आपको सही और ध्यान पूर्वक दर्ज करना है।
  • पहले चरण में आपसे खसरा संख्या, जमीन के मालिक से संबंधित जानकारी आदि पूछी जाती है।
  • वही दूसरे चरण में फसल की जानकारी आपको दर्ज करनी होती है।
  • तीसरे चरण में आपकी बैंक डिटेल और अंतिम चरण में नजदीकी मंडी/आढ़ती का जानकारी भरनी है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद जब आवेदन फॉर्म पूर्ण हो जाए तो आपको फाइनल सबमिट कर देना है।
  • उसी बाद आपको एक पंजीकरण आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसे अपने पास सुरक्षित रखना है।

पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट कैसे करें

अगर आपने इस योजना के लिए अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है तो आपको अपनी पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट करना है। इसके लिए आपको नीचे बताई गई प्रक्रिया को ध्यान पूर्वक फॉलो करना है।

  • सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है।
  • यहां पर आपको होम पेज पर किसान अनुभाग के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां पर पंजीकरण प्रिंट हरियाणा के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अगले पेज पर फॉर्म का प्रिंट निकालने के लिए अपना मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट जैसी जानकारी दर्ज करनी है।
  • उसके बाद आपको सभी विवरण दर्ज करने के बाद प्रिंट का विकल्प मिल जाएगा।
  • आप आसानी से इसके बाद अपने पंजीकरण फॉर्म का प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।

सारांश

हमें आपको इस आर्टिकल में मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के बारे में जानकारी दी है। हमने आपको बताया है कि इस योजना के लाभ क्या है। इसमें आवेदन कैसे करना है और इसकी पात्रता क्या है। हरियाणा के किसानों के लिए यह योजना बेहद ही लाभदायक है। उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आर्टिकल पसंद आया है तो इसे लाइक शेयर जरूर करें।

Imortant Link

Official WebsiteClick Here

Meri Fasal Mera Byora Yojana me panjikaran Kaise Kare

हमने आपको पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है।

Meri Fasal Mera Byora Portal के क्या लाभ है?

आप इस योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के लाभ ले सकते है जिनकी जानकारी आपको आर्टिकल में दी गई है ।

क्या मैं CSC सेंटर पर जाकर भी अपनी फसल का ब्यौरा दर्ज कर सकता हूँ?

जी हाँ।

Leave a Comment