Rs. 2000 Notes Denomination: सरकार ने अचानक बंद किया ₹2000, जानिए अब आगे आपको क्या करना है?

Rs. 2000 Notes: PM Narendra Modi ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए ₹2000 Note बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने Rs. 2000 Note सरकुलेशन से वापस लेने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ₹2000 का नोट लीगल टेंडर है। लेकिन सभी लोगों के दिमाग में यह सवाल आ रहा है कि अगर Rs. 2000 Notes हमारे पास है तो हमें क्या करना है।

RBI ने कहा है कि वो अभी से जनता को ₹2000 के नोट देना बंद करें। आरबीआई ने बताया कि उन्होंने 2000 के नोटों की छपाई काफी पहले ही बंद कर दी थी और अब धीरे-धीरे इसे मार्केट से आने वाले कुछ महीनों में हटा लिया जाएगा। इस घोषणा से हम जैसे आम लोगों को चिंता सताने लगी है कि उनके पास जो ₹2000 के नोट हैं उनका क्या होगा? साथ ही पिछली बार की नोटबंदी की परेशानियां छवी आँखों के सामने बनती दिखाई दे रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके पास Rs. 2000 Notes है तो आप 30 सितंबर 2023 तक बैंक में जाकर इसको चेंज करवा सकते हैं। सरकार ने क्लीन नोट पॉलिसी के तहत यह बड़ा फैसला लिया है। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सरकुलेशन में आए सभी 2000 के नोटों को वापस लेने का काम भी शुरू कर दिया है।

Rs. 2000 Notes Denomination

नए Rs. 2000 Note नहीं होंगे जारी

23 मई 2023 के बाद आप किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर अपने ₹2000 के नोट एक्सचेंज करवा सकते हैं। एक बार में आप अधिकतम 10 नोट ही बदलवा पाएंगे। पिछले शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज के अंदर ₹2000 के नोट सरकुलेशन से वापस लेने की बात सामने आई है। हालांकि अभी ₹2000 का नोट लीगल टेंडर है लेकिन फिर भी लोग अभी ₹2000 नोट लेने में आनाकानी दिखा रहे हैं।

₹2000 का नोट RBI Act 1934 के अंतर्गत 2016 में लांच किया गया था। ₹2000 के नए नोटों की प्रिंटिंग 2018 में बंद कर दी गई थी। देश में कुल 3133000 करोड रुपए की करेंसी सरकुलेशन में है। अगर सिर्फ ₹2000 के नोट की बात करें तो यह ₹313000 से अधिक की करेंसी है। इतनी बड़ी राशि को बैंक को सिर्फ 4 महीने में बदलना होगा। आपको जितनी जल्दी हो सके अपने पास ₹2000 के नोट उपलब्ध हैं तो उसे जल्दी से नजदीकी बैंक में जमा करवा दीजिए क्योंकि यह जल्द ही बंद किया जा रहा है।

2000 के नोट बंद करने का मकसद

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का कहना है कि 2000 के जो नोट हैं वो आम आदमी के पास कहा से होंगे 2000 के नोट तो बड़े-बड़े लोगों ने जमा कर रखे हैं, अगर आप देखें तो विकसित देशों में बड़े नोटों का चलन नहीं हैं और भारत देश भी उसी राह पर है। इस कदम के से सरकार कुछ ब्लैक मनी को बाहर निकालने में सक्षम हो सकती है। इतिहास गवाह है कि 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने एक ऐलान किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि आज 8 November 2016 से देश में 500 और 1000 रुपये के सभी नोट चलन से बंद हो जायेंगे। इन नोटों की भरपाई के लिए सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को मार्केट में निकाला था। अब सरकार का कहना है कि अब 2000 के नोट का मकसद पूरा हो चुका है। यही वजह है कि 2019 में ही रबी ने 2000 रुपए के नोटों की छपाई बंद कर दी थी।

मेरे पास ₹2000 का नोट है क्या वह नहीं चलेगा?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह सुविधा सभी भारतीय लोगों को दी है कि आप 23 मई 2023 से लेकर 30 सितंबर 2013 तक 4 महीने 7 दिन का वक्त है। आपको अपने ₹2000 के नोट लेकर नजदीकी बैंक में जाना है और वहां से अपने नोट बदलवा लेना है।

Rs. 2000 Notes Denomination

क्या सामान खरीदने पर ₹2000 का नोट नहीं चलेगा?

आरबीआई के अनुसार अभी बाजार में ₹2000 के नोटों का चलन रहेगा लेकिन जब से ₹2000 के नोट बंद होने की खबर आई है तब से लोग इस नोट को लेने में कतराने लगे हैं। ऐसे में आप जो बाजार में यह नोट लेकर जाएंगे तो आपको जरूर इसको चलाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसलिए आपके पास ₹2000 का नोट है तो इसे बाजार में चलाने की कोशिश छोड़ कर आप नजदीकी बैंक में जाइए और वहां से अपने नोट बदलवा लीजिए।

मैं एक बार में कितने ₹200 के नोट बदलवा सकता हूं?

आरबीआई के अनुसार आप जब बैंक में नोट बदलवाने जाएंगे तो इसकी वजह से बैंक का काम डिस्टर्ब नहीं होना चाहिए। ऐसे में आप एक बार में सिर्फ ₹20000 की रकम अर्थात ₹2000 के 10 नोट ही बदलवा सकते हैं। अगर आपके पास इससे ज्यादा नोट है तो आप उन्हें अगले दिन बदलवा सकते हैं।

₹2000 का नोट बदलवाने की अंतिम तिथि क्या है?

सरकार ने हाल ही में यह फैसला लिया है कि वह ₹2000 का नोट सरकुलेशन से बाहर करने वाली है। हालांकि अभी यह नोट बंद नहीं हुए हैं और आपको बहुत ज्यादा जल्दबाजी करने की अथवा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने ₹2000 के सभी नोट 30 सितंबर 2023 तक बैंक में जाकर एक्सचेंज करवा सकते हैं। 23 मई 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 तक आपके पास समय है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।

₹2000 का नोट बैंक में किस समय बदला जाएगा?

सामान्य तौर पर जब बैंक के कामकाजी घंटे शुरू होते हैं उस समय आप अपना ₹2000 Note बदलवा सकते हैं। 23 मई 2023 से यह नोट बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अलग-अलग बैंकों के अनुसार अलग-अलग वर्किंग हावर हो सकते हैं जिनमें आप अपने नोट बदलवा सकते हैं।

क्या यह नोटबंदी है?

जी नहीं यह नोटबंदी बिल्कुल नहीं है क्योंकि ₹2000 Note पूरी तरीके से वैलिड हैं। इन्हें बंद नहीं किया जा रहा है, बल्कि इन्हें सिस्टम से वापस लिया जा रहा है। आरबीआई ने जो उद्देश्य लेकर ₹2000 का नोट छापा था वह पूरा हो गया है। ऐसे में सरकार ने इन नोटों को वापस लेने का फैसला किया है। इनकी जगह मार्केट में ₹1000 का नोट शुरू करने की योजना की खबरें सामने है।

यह भी पढ़े

क्लीन नोट पॉलिसी क्या है (What is Clean Note Policy?)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1999 में Clean Note Policy पेश की थी जिसमें सभी बैंकों से कहा गया था कि वह ग्राहकों से गंदे फटे, कटे नोट लेकर आरबीआई में जमा करवा दें। Reserve Bank of India के अनुसार अगर आप किसी भी करेंसी के नोट पर कुछ भी लिख देते हैं तो उनकी टाइम लिमिट खत्म होती है। लेकिन बैंक द्वारा जारी की गई नोट हमेशा वैलिड रहेंगे। सरकार क्लीन नोट पॉलिसी के तहत लोगों से यह अनुरोध भी करती है कि वह नोट के ऊपर कुछ ना लिखें

जिनके पास ₹2000 का नोट है वह क्या करें?

  • ₹2000 Note अगर आपके पास है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। सरकार ने इन्हें बदलवाने के लिए लंबा समय प्रदान किया है। आप रोजाना ₹20000 प्रतिदिन के हिसाब से बैंक में जाकर यह नोट बदलवा सकते हैं।
  • बैंक के अलावा आप अपने नजदीकी RBI Area Office में भी जाकर अपने नोट बदलवा सकते हैं।
  • आप जब बैंक में जाएंगे तो वहां पर आपको नोट बदलवाने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • 30 सितंबर 2000 से पहले आप अपने नोट बदलवा ले क्योंकि उसके बाद में इनकी कीमत जीरो होने वाली है।

सारांश

हमने आज आपको इस आर्टिकल में ₹2000 Note को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में बताया गया है। मार्केट में सरकुलेशन में ₹2000 के नोट को आरबीआई द्वारा वापस लिया जा रहा है। ऐसे में आपके पास जो नोट है उनका आपको क्या करना है इसके बारे में हमने इस आर्टिकल में जानकारी दी है। उम्मीद करते हैं कि दी गई इंफॉर्मेशन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आपको ₹2000 Note को लेकर कोई भी सवाल है तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं।

RBI Official Circular

2000 का नोट कब बंद होगा (2000 ka note kab band hoga)

30 September 2023

2000 ka note कब तक बदलवा सकते है?

30 September

2000 ka Note कैसे बदलवाए?

नजदीकी बैंक जाकर बदलवा लीजिये

2000 ka note band ho chuka hai kya?

नहीं, अभी ₹2000 का नोट पूरी तरह बंद नही हुआ है। RBI ने 2000 के नोटों को वापस लेने की घोषणा की है। और 30 सितम्बर 2023 तक इन्हें दूसरे नोटों से चेंज करने के लिए कहा है?

2000 का नोट कब चालू हुआ था?

2000 का नोट 8 नवम्बर 2016 को 500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद चलाया गया था।

Leave a Comment