लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023 | MP Ladli Laxmi Yojana 2023 : Eligibility, Benefits

MP Ladli Laxmi Yojana 2023 : मध्य प्रदेश में Ladli Laxmi Yojana का शुभारम्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 1 अप्रैल 2007 को कन्याओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए किया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य की प्रत्येक बालिका को 1,43,000/-  रूपये की आर्थिक धनराशि प्रदान कर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। इस योजना के तहत लड़कियों की शैक्षिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करने पर जोर दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश सरकार 2007 से लेकर अब तक इस योजना को लगातार चला रही है और बहुत सारी बालिकाओं द्वारा इस योजना का लाभ उठाया जा चूका हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2023 से जुडी सारी जानकारी जैसे की आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और दस्तावेज़ आदि के बारे में विस्तार से बतायेंगे।

मुख्य बिंदु

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana Whatsapp Service | लाडली बहना योजना व्हाट्सएप सेवा क्या है?

आज हम Ladli Laxmi Yojana, ladli Laxmi scheme online apply, MP ladli Laxmi yojana online form, Ladli Laxmi Yojana MP, Ladli Laxmi scheme in Hindi, लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है , लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें आदि टॉपिक को कवर करेंगे।

आपको ज्ञात हो कि भारत उन देशों में से एक है जहां महिलाओं में भ्रूण हत्या के मामले सबसे ज्यादा सामने आये हैं। इसके परिणामस्वरूप अंततः देश में लिंगानुपात में भारी गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण समाज में व्याप्त नकारात्मक मानसिकता है, जो सभी क्षेत्रों में फैली हुई है।

सरकार ने बालिकाओं के जन्म, शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की है। इसके बारे में पूरी जानकारी आपको आज के इस आर्टिकल में मिलेगी।

MP Ladli Laxmi Yojana 2023

लाड़ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक मानसिकता को बदलना और उनकी शैक्षिक और आर्थिक भलाई में सुधार करके बालिकाओं के भविष्य के लिए एक ठोस आधार तैयार करना है। यह योजना 2007 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई थी और तब से इसे छह और राज्यों में शुरू किया जा चुका है।

इस योजना के तहत, लड़की के जन्म से लेकर अगले 5 वर्षों तक सरकार 6,000 रुपये प्रति वर्ष का राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र खरीदेगी। इन प्रमाणपत्रों का समय-समय पर नवीनीकरण किया जाएगा। बालिका को कक्षा छह में प्रवेश पर 2,000 रुपये और कक्षा 9 में प्रवेश पर 4,000 रुपये मिलेंगे। अगर वह 11वीं कक्षा में दाखिला लेती है तो उसे 7,500 रुपये मिलेंगे। उच्च माध्यमिक शिक्षा के दौरान उन्हें प्रति माह 2000 रुपये मिलेंगे। 21 साल बाद उन्हें 1 लाख 18 हजार से ज्यादा की बाकी रकम मिलेगी।

Highlights of MP Ladli Laxmi Yojana 2023

योजना का नाममध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना (MP Ladli Laxmi Yojana 2023)
योजना को लागु किया गया01 अप्रैल 2007
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य की बालिकाएं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
मिलने वाली धनराशि कुल 1,43,000/- रूपये
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://ladlilaxmi.mp.gov.in

MP Ladli Laxmi Yojana का उद्देश्य

जैसा कि आप जानते हैं, राज्य में ऐसे कई परिवार पाए जाते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने या उसकी शादी के लिए पैसे जुटाने में असमर्थ हैं। साथ ही कई लोग लड़के-लड़कियों में भेदभाव भी करते हैं।

इन सभी मुद्दों के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत बेटी की शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाडली लक्ष्मी योजना 2023 शुरू की है।

इस योजना के तहत सरकार का लक्ष्य मध्य प्रदेश के नागरिकों की नकारात्मक मानसिकता को बदलना और बालिकाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाना है। लड़की इस पैसे का उपयोग अपनी शिक्षा या शादी के लिए कर सकती है। मध्य प्रदेश राज्य में पुरुषों और महिलाओं के लिंगानुपात को कम करना। मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाएं।

MP Ladli Laxmi Yojana 2023 के लाभ

यह योजना महाराष्ट्र राज्य में गरीब वर्ग की लड़कियों के लाभ के लिए है।

  • 18 साल की होने तक लड़की की शादी की अनुमति नहीं है, जिसके बाद राज्य सरकार उसके बैंक खाते में 1 लाख रुपये ट्रांसफर करेगी।
  • इस योजना का उद्देश्य राज्य में शिक्षा के स्तर में सुधार लाना है। धनराशि का भुगतान बालिका की कक्षा के आधार पर किश्तों में किया जाता है।
  • एक बार जब लड़की स्कूल छोड़ देती है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होती है। यदि एक ही परिवार में दूसरी संतान के रूप में दो बेटियों का जन्म होता है, तो वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए बालिका का जन्म के प्रथम वर्ष में नामांकन होना आवश्यक है।
  • योजना के अंतिम 1 लाख रुपये का उपयोग बालिका विवाह या उच्च शिक्षा के लिए कर सकेगी। हालाँकि, इस पैसे का उपयोग दहेज के रूप में नहीं किया जा सकता है।
  • यदि माता-पिता ने बच्चा गोद लिया है तो वे भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • इस योजना में बच्ची के नाम से MP सरकार की ओर से 1,43,000/- रूपये का आश्वासन प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
  • लाड़ली बालिकाओं की उच्च शिक्षा का सारा खर्चा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जाएगा ।

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत किस्तों में मिलने वाली धनराशि

MP सरकार इस योजना से लाभ के रूप में मिलने वाली धनराशि का भुगतान आपको अलग-अलग किस्तों में किया जाएगा जो कि कुछ इस प्रकार है:

  • पहली किस्त 5 साल तक 6-6 हजार रुपए प्रति वर्ष (कुल किस्त 30,000 रुपए) होगी।
  • दूसरी किस्त कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 2000 रुपये, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए 4000 रुपये है।
  • कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 6000 रुपये, कक्षा 12 में प्रवेश के लिए 6000 रुपये मिलेंगे।
  • लाडली लड़कियों को 12वीं कक्षा के बाद कम से कम दो साल की अवधि के स्नातक या व्यावसायिक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के बाद उनके अध्ययन के पहले और आखिरी वर्ष के दौरान दो समान किश्तों में 25,000/- रुपये प्रदान किए जाएंगे।
  • बालिका के 21 वर्ष की आयु होने पर, कक्षा 12वीं की परीक्षा देने पर बालिका का विवाह होने पर 1.00 लाख रु. मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आखिरी किस्त 1,00,000 रुपये होगी।

आवश्यक सूचना : किश्तों में धनराशि वितरित करने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लड़कियों को आवश्यक शैक्षिक अवसर, पर्याप्त चिकित्सा देखभाल और उचित उम्र में शादी प्रदान की जाए और दी जाने वाली धनराशि का गलत उपयोग हो, जिस उद्देश्य के लिए वो दी जा रही है वह पुरा हो।


लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता
/ Ladli Laxmi Yojana Eligibility Criteria

  • आवेदक वही लड़कियाँ हो सकती हैं जिनके माता-पिता मध्य प्रदेश के मूल निवासी हों। उन्हें करदाता नहीं होना चाहिए।
  • दूसरी लड़की के लिए आवेदन करने से पहले माता-पिता को परिवार नियोजन अवश्य लेना चाहिए। इसका मतलब यह है कि यह परिवार नियोजन का हिस्सा होना चाहिए।
  • यदि पहली लड़की का जन्म 1/4/2008 के बाद हुआ है, तो माता-पिता को दूसरी डिलीवरी के लिए परिवार नियोजन लेना होगा।
  • जिन परिवारों में पहले लड़के का जन्म हुआ है और दूसरे प्रसव के दौरान जुड़वाँ लड़कियाँ पैदा हुई हैं, तो दोनों जुड़वाँ लड़कियाँ इस योजना के लिए पात्र होंगी।
  • यदि परिवार किसी लड़की को गोद लेता है, तो पहले बच्चे को पहला बच्चा माना जाएगा और बालिका का गोद लेने का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
  • अगर किसी कारणवश दुर्घटना में बालिका के माता पिता / Parents की मृत्यु हो जाती है तो इस दशा में बच्ची की उम्र 5 वर्ष होने तक आवेदन पत्र लाडली लक्ष्मी योजना के तहत प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के अनुसार होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana me kya kya document chahiye 

लक्ष्मी योजना के लिए आवश्यक कागजात /Required Document For MP Ladli Laxmi Yojana 2023

इस योजना के लिए आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। हमने नीचे पूरी सूची प्रदान की है। कृपया सुनिश्चित करें कि आवेदन करने से पहले आपके पास ये सभी दस्तावेज़ तैयार हैं।

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र – बच्चियों का जन्म प्रमाण पत्र भी जमा करना अनिवार्य है ।
  • आधार कार्ड – अनिवार्य पहचान के तौर पर
  • निवास प्रमाण पत्र/राशन कार्ड/आधार या माता-पिता का पहचान पत्र (कोई भी) – लाभार्थी के पास मध्य प्रदेश का निवासी होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए ।
  • बालिका टीकाकरण कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक – बैंक अकाउंट की जानकारी के साथ बैंक अकाउंट पासबुक भी देनी होगी।
  • मोबाइल नंबर
  • माता-पिता के साथ बच्ची की फोटो – आवेदक को एक पासपोर्ट साइज फोटो भी लगानी होगी।
  • परिवार नियोजन पत्र – आवेदन फॉर्म के साथ परिवार नियोजन पत्र भी जमा करना होगा।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज jpg, jpeg, png, gif, JPG, JPEG, PNG, GIF आदि फॉर्मेट में होने चाहिए, इनके अलावा कोई और फॉर्मेट मान्य नहीं होगा।
  • सभी कागजातों का साइज़ 40 KB से 200 KB के बीच ही होना चाहिए, अन्यथा वह अपलोड नहीं हो पायेगा।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2023 में आवेदन कैसे करे? | Ladli Laxmi Yojana Online Apply

MP Ladli Laxmi Yojana online apply आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप राज्य के लाभार्थी हैं और आप इस MP Ladli Laxmi Yojana online aaply करना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

  • पहला कदम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। Official Website पर जाने के बाद आपको होम पेज पर ले जाया जाएगा।
MP Ladli Laxmi Yojana 2023
  • होम पेज पर दायीं ओर आपको “आवेदन करें” का एक नीला बटन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें और अब आपको अगले पेज पर ले जाया जाएगा। जैसा इमेज में दिखाया है।
Ladli laxmi yojana
  • इस पेज पर आपको प्रामाडिकता के लिए स्व घोषणा वाले सेक्शन में सभी शर्तों को टिक करना होगा। और उसके बाद नीचे दिये आगे बढ़ें बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद यहाँ आपसे लाडली की और परिवार की समग्र ID के बारे में पूछा जायेगा। और किस लाडली के लिए आप यह कर रहे है वह पूछा जायेगा।
MP Ladli Laxmi Yojana 2023
  • उसके बाद आपको “समग्र से जानकारी प्राप्त करें” के बटन पर क्लिक करना है, क्लिक करते ही समग्र से औटोमेटिक् आपका डेटा ले लिया जायेगा। उसके बाद “आगे बढ़ें” के बटन पर क्लिक कर दें।
Mp ladli laxmi yojana
  • फिर आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर आपको मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का मुख्य आवेदन पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको बालिका से सम्बंधित निम्न जानकारियां भरनी है :
    • सबसे पहले बालिका की व्यक्तिगत जानकारी भरनी है
MP Ladli Laxmi Yojana 2023
  • उसके बाद परिवार की जानकारी भरनी है। टीकाकरण की स्थिति तथा पत्राचार की जानकारी भी यहाँ भरनी है ।
लाडली लक्ष्मी योजना 2023
  • अब आपको अपने सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
  • सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अंत में आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा। यह रजिस्ट्रेशन नंबर आपके आवेदन पत्र की स्थिति को आसानी से जांचने में आपकी मदद करेगा।

अगर आपको फॉर्म भरने में अभी भी कोई शंका है तो एक बार आप ये Video भी रेफर कर सकते हैं। 👇

MP Ladli Laxmi Yojana में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में जाना होगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्र से आपको मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में सारी जानकारी भरनी होगी और ऊपर बताये गए सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • अब आपको यह फॉर्म उसी आंगनवाड़ी केंद्र में जमा करना होगा। इस प्रकार आप लाडली लक्ष्मी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

MP Ladli Laxmi Yojana Portal Login करने की प्रक्रिया

MP Ladli Laxmi Yojana Portal पर लॉगिन करने के लिए निम्न स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • जायज है पोर्टल में Login करने के लिए सर्वप्रथम आपको लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको नीचे इमेज में दिखाये गए लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना है।
MP Ladli Laxmi Yojana Portal Login
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको UserName और पासवर्ड डालना होगा।
  • इसके पश्चात Captcha कोड भरके आपको लॉग इन के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • इस प्रकार आप बड़ी ही आसानी से पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

MP Ladli Laxmi Scheme पोर्टल पर प्रमाण पत्र कैसे देखें

  • लाड़ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर प्रमाण पत्र देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर आएं।
  • इसके बाद होम पेज पर नीचे प्रमाण पत्र के विकल्प पर क्लिक करें।
लाडली लक्ष्मी योजना 2023
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र ID डालकर Captcha कोड भर देना है और उसके बाद देखें” के बटन पर क्लिक करना है।
लाडली लक्ष्मी योजना 2023
  • और इस तरह आप अपना प्रमाण पत्र देख सकेंगे। जिसे आप डाउनलोड और इमेज की तरह सेव भी कर सकते हैं।

Ladli Laxmi Scheme पोर्टल पर बालिका विवरण कैसे देखें

  • बालिका का विवरण देखने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर बालिका विवरण के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने जिला का चयन करना है और खोजे के बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने पर ही आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर सारी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

MP Ladli Laxmi Scheme पोर्टल पर छात्रवृत्ति पंजीयन कैसे देखें

  • MP Ladli Laxmi Scheme 2023 छात्रवृत्ति पंजीयन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपके सामने छात्रवृत्ति प्रपत्र का एक लिंक खुलकर आ जाएगा, उस पर आपको क्लिक कर देना है।
IMG 20230719 130034 min 1
  • अब इस पेज पर आपको बालिका का पंजीयन क्रमांक डालना है फिर एक OTP आयेगा और फिर आगे बढ़ें के बटन पर क्लिक करना है।
IMG 20230719 130048 min
  • यहाँ पर आपको छात्रवृत्ति पंजीयन की सारी डिटेल्स मिल जायेगी।

ladli laxmi yojana name list | लाडली योजना में नाम कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको Official Website पर जाना होगा। होम पेज पर आपको बालिका विवरण का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इस पेज पर यहाँ पर प्रमाण-पत्र के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट में है या नहीं देख सकते हैं। लिस्ट में बालिका का नाम अलग-अलग तरीकों से सर्च किया जा सकता हैं जैसे:
    • बालिका के नाम से, बालिका के माता के नाम से, बालिका के पिता के नाम से, बालिका के पंजीयन क्रमांक से, बालिका के जन्म दिनांक से
  • इसके बाद खोजे के बटन पर क्लिक करना  होगा फिर आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी

लाड़ली लक्ष्मी योजना में कब तक आवेदन कर सकते हैं?

यदि आप लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको बेटी के जन्म से एक वर्ष के अंदर इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। माता-पिता की आकस्मिक केस में लाडली के 5 साल की होने तक आवेदन किया जा सकता है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना फॉर्म कब भरे जाएंगे?

आप लाडली लक्ष्मी योजना 2023 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आज ही आवेदन कर सकते है।

लाड़ली लक्ष्मी योजना के फार्म कैसे भरे जाते हैं?

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है, वही पर दाई ओर आपको ” आवेदन करें” का लिंक मिल जायेगा। बाकी की प्रक्रिया हमने ऊपर आर्टिकल में बता दी है।

लाडली योजना में क्या क्या कागज लगते हैं?

लाडली लक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित कागजात होने ही चाहिए: – आधार कार्ड, बालिका जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का पहचान पत्र, बैंक अकॉउंट पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, समग्र पोर्टल ID.

लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ कौन कौन ले सकता है?

1 जनवरी 2006 अथवा उसके पश्चात् जन्मी बालिका जिनके माता-पिता मध्यप्रदेश के मूलनिवासी हों और लाडली के माता-पिता आयकर दाता न हो।

लाडली लक्ष्मी योजना कितने बच्चों पर होती है?

समाज के विचारों में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए रजिस्टर्ड बालिकाओं के परिवार की शैक्षिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का लक्ष्य। नोट: जिन माता–पिता ने दो जीवित बच्चों के बाद एक लड़की को गोद लिया है, उन्हें लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा

लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 कब शुरू हुई

Ladli Lakshmi Yojana 2.0: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने 8 मई 2022 को राज्य स्तरीय लाड़ली उत्सव में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 को लॉन्च करने की घोषणा की थी।

Leave a Comment