Sahara Refund Portal : अपने फँसे हुए पैसे को निकालने के लिए जानें पूरी प्रक्रिया

Sahara Refund Portal : सहारा इंडिया में जिन लोगों ने निवेश किया था उन लोगों के लिए एक खुशखबरी है, हाल ही में केंद्र सरकार ने सहारा इंडिया में जमा किए पैसा को निकालने के लिए एक पोर्टल का लांच किया है। जिसको सहारा रिफंड पोर्टल नाम दिया गया है।

Sahara India Refund Portal के जरिए अब आप अपना फ़सा हुआ पैसा वापस पा सकेंगे। सहारा इंडिया में फंसे पैसा को वापस पाने के लिए आपको Sebi Sahara Refund Online Application Form online भरना होगा। सहारा रिफंड पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके फसा हुआ पैसा 15 से 45 दिन के भीतर आपके खाते में आ जाएगा। हमने इस प्रक्रिया की पूरी जानकारी नीचे दी है ताकि आप बिना किसी त्रुटि के यह फॉर्म भर सकें।

तो आज हम इस आर्टिकल में कवर करेंगे कि सहारा रिफंड पोर्टल क्या है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, अप्लाई ऑनलाइन, लांच डेट, ऐप, लिंक, CRCS वेबसाइट, लॉग इन, क्लेम (Sahara Refund Portal Registration in Hindi) (Kya hai, CRCS, Portal, Login, Link, Official Website, Claim, Online Application, How to Apply)

सहारा रिफंड पोर्टल लांच की जानकारी (Sahara Refund Portal Highlights)

सरकार का नामकेंद्र सरकार
पोर्टल का नामकेंद्रीय पंजीयक सहारा रिफंड पोर्टल
पोर्टल लांचकर्तागृहमंत्री अमित शाह
पोर्टल लांच तिथि18 जुलाई 2023
लाभार्थी10 करोड़+ निवेशक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
स्थानभारत
आधिकारिक वेबसाइटmocrefund.crcs.gov.in

सहारा रिफंड पोर्टल क्या है (What is Sahara Refund Portal)

गत वर्षों में अनगिनत लोगों ने सहारा इंडिया कंपनी में इन्वेस्ट किया था, परंतु काफी सालों के बाद भी उन्हें ना तो अपना मूलधन प्राप्त हुआ ना ही अपना ब्याज प्राप्त हुआ, और लोगों को लगने लगा की उनका पैसा फँस गया किंतु ऐसा नहीं है क्योंकि अब केंद्र सरकार के द्वारा सहारा रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) की शुरूआत कर दी है।

Sahara Refund Portal पर जल्द से जल्द आवेदन करके आप सहारा इंडिया में फसा हुआ पैसा वापस पा सकते हैं। 18 July को इस पोर्टल को शुरू किया गया। सरकार ने कहा है कि सहारा ग्रुप अपने लगभग 10 करोड़ इन्वेस्टर को 9 महीने के अंदर पैसा लौटा देगा। और ऐसा निर्णय तब लिया गया है जब हाईकोर्ट के द्वारा 5000 करोड रुपए सहारा सेबी रिफंड अकाउंट से केंद्रीय सहकारी समिति को ट्रांसफर करने का आदेश दिया।

Sahara Refund Portal Objective

सहारा रिफंड पोर्टल का उद्देश्य :- सहारा इंडिया में इन्वेस्ट किये गए पैसे को वापस निकालने के लिए भारत सरकार ने सहारा रिफंड पोर्टल लांच किया है। जिसके द्वारा online ही sahara इंडिया में फसे पैसे को वापस किया जायेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara Refund Portal) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद आपका जमा पैसा आपके खाते में 45 दिन के अंदर वापस आ जाएगा।

यह भी पढ़ें : लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023 | MP Ladli Laxmi Yojana 2023

सहारा रिफंड पोर्टल में आवेदन के लिए दस्तावेज (Required Documents)

Sahara Refund Portal से अपना पैसा रिफंड पाने के लिए आवेदन करने हेतु आपको निम्न दस्तावेजों को लगाना होगा।

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. ई – मेल (वैकल्पिक)
  4. आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट नंबर या बैंक पासबुक
  5. जमा किए गए पैसे की रसीद संख्या
  6. फोटो
  7. हस्ताक्षर
  8. पैन कार्ड (यदि जमा राशि 50,000 से अधिक है)

CRCS – Sahara Refund Portal Link

सहारा रिफंड पोर्टल लिंक :- सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल का लिंक जहाँ पर आप रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं सहारा रिफंड पोर्टल की वेबसाइट mocrefund.crcs.gov.in पर उपलब्ध है। जिसे गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 18 जुलाई 2023 को लांच किया गया। आप यहाँ जाकर आसानी से अपना रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Sahara Refund Portal Refund प्रक्रिया और कितना पैसा वापस मिलेगा

सहारा इंडिया रिफंड प्रक्रिया और राशि – आपको बता दें की पहले चरण में सहारा इंडिया में जमा करने वाले निवेशकों को सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से 5000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। सभी निवेशकों को पहले चरण में अधिकतम 10,000 रुपये ही मिल सकेंगे क्योंकि पहला चरण एक परीक्षण होगा। परीक्षण सफल होने पर रिफंड का पैसा बढ़ाने की संभावना है।

How to Apply Sahara Refund Portal Registration Form

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया – सहारा रिफंड पोर्टल रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने के लिए Sahara Refund के ऑफिशियल पोर्टल mocrefund.crcs.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। Sahara Refund Portal Online Form के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें:

  • इसके बाद Whats New वाले section में जाकर CRCS – Sahara Refund Portal के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसके उपरांत आपको ऊपर “जमाकर्ता पंजीकरण” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आपको आधार कार्ड नंबर और आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर को भरना है, फिर नीचे कैप्चा को दर्ज करें और “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, उसे नीचे स्थित बॉक्स में भरें और फिर “ओटीपी सत्यापित करें” पर क्लिक करें।
  • इस तरह आप पोर्टल में Sahara Refund Portal CRCS में रेजिस्टर कर पाएंगे।

CRCS Sahara Refund Portal Login कैसे करें?

  1. CRCS Sahara Refund Portal Login करने के लिए आपको होम पेज पर “जमाकर्ता लॉगिन” के लिंक पर क्लिक करना है।
Sahara Refund Portal login
  1. अब नये पेज पर आपको अपने आधार कार्ड का अंतिम चार अंक और मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
  2. फिर आपको “ओटीपी प्राप्त करें” पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आयेगा, आपको उसे दर्ज करना है फिर “ओटीपी सत्यापित करें” पर क्लिक करना है।
  3. अब सामने एक और पेज खुलेगा, उसमें आपको नीचे स्थित “नियम और शर्तें” वाले चेक बॉक्स पर टिक करना है और “मैं सहमत हूं” बटन पर क्लिक कर दीजिये।
  4. इसके बाद आपको अपनी पॉलिसी या स्कीम जिसमें आपने निवेश किया हुआ है, उसकी जानकारी दर्ज करें।
  5. सारी जानकारी डालने के बाद आपको आवेदन फॉर्म अच्छी तरह भरना है। उसे प्रिंट करके फोटो चिपका के दोबारा upload कर देना है।
  6. इसके बाद आपका क्लेम सफलापूर्वक सबमिट हो जायेगा, आपके सामने क्लेम संख्या आ जायेगी, आप उसे नोट कर लें।

यदि आप pdf के रूप में login और क्लेम करने की पूरी प्रक्रिया चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं, इसके अलावे आप यू ट्यूब पर भी सारी जानकारी देख सकते हैं-

FAQs:

सहारा रिफंड पोर्टल की शुरुआत कब की गई

18 july 2023 को अमित शाह जी द्वारा

आपका पैसा आने में कुल कितना दिन का समय लग जाएगा?

अभी पैसा आने में लगभग 45 दिनों का समय लग जाएगा।

सहारा रिफंड पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

mocrefund.crcs.gov.in

सहारा रिफंड पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

1800 103 6891

Leave a Comment